कांग्रेस ने राजस्थान में नई कार्यकारिणी की गठित, 25 ज़िला अध्यक्ष हुए नियुक्त; सूची जारी
कांग्रेस ने सोमवार को राजस्थान में संगठनात्मक नियुक्तियां कीं जिसके तहत 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव व 121 सचिव की नियुक्तियां की गईं। इसके साथ ही सीताराम अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस समिति में कोषाध्यक्ष बनाया गया और 25 ज़िलों में ज़िलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों की सूची जारी की है।
read more at दिप्रिंट


