कांग्रेस ने राजस्थान व मिज़ोरम विधानसभा चुनावों में मिली हार पर की समीक्षा बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मुख्यालय में राजस्थान व मिज़ोरम विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार को लेकर समीक्षा बैठक की। मिज़ोरम चुनाव में मिली हार पर समीक्षा बैठक पहले हुई। मिज़ोरम कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा, "पार्टी ने अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया है।"
read more at भाषा


