कांग्रेस ने शर्त के साथ 'एक परिवार, एक टिकट' नियम को दी मंज़ूरी
कांग्रेस ने 'एक परिवार, एक टिकट' नियम लागू करने, 50-वर्ष से कम आयु वाले नेताओं को 50% प्रतिनिधित्व और पदाधिकारियों के लिए 5-साल के कार्यकाल की सीमा जैसे सुधारों को मंज़ूरी दी है। हालांकि, 'एक परिवार, एक टिकट' में शर्त है कि अगर किसी नेता के रिश्तेदार को चुनाव लड़ना है तो पार्टी में कम-से-कम 5-वर्ष का काम ज़रूरी होगा।


