कांग्रेस ने शेयर की खड़गे के सियासी सफर की टाइमलाइन, कहा- मिल मज़दूर का बेटा बना अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खड़गे के बुधवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद पार्टी ने उनके सियासी सफर की टाइमलाइन शेयर की है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, "एक मिल मज़दूर का बेटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष से कांग्रेस के
राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है...यही खूबी कांग्रेस को...देश की, कार्यकर्ताओं की और आम जनता की पार्टी बनाती है।"
read more at Twitter


