कांग्रेस नेता ने तेलंगाना सीएम के जन्मदिन पर गधे के साथ किया प्रदर्शन, हुए गिरफ्तार
तेलंगाना में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के जन्मदिन पर गधे के साथ प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता वेंकट बालमूर को गधा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बालमूर व अन्य कार्यकर्ताओं ने गधे के चेहरे पर मुख्यमंत्री राव की तस्वीर लगाकर केक काटा था। तस्वीरें ट्वीट कर बालमूर ने लिखा था, "झूठे वादों, फर्ज़ी प्रचार के लिए।"
read more at हिन्दुस्तान


