कांग्रेस नेता फिरोज़ खान की 25 वर्षीय बेटी की कार का तेलंगाना में हुआ ऐक्सीडेंट, हुई मौत
कांग्रेस नेता फिरोज़ खान की 25 वर्षीय बेटी तान्या काकड़े का तेलंगाना के शमशाबाद में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा तब हुआ जब तान्या अपने दोस्तों के साथ हैदराबाद जा रही थी। पुलिस ने बताया, "तान्या को तुरंत उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
read more at The Siasat Daily


