Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस में परिवारवाद नहीं, राजीव के बाद उनके परिवार से नहीं बना कोई पीएम या सीएम: खड़गे

short by सुप्रभा सक्सेना / on Friday, 18 February 2022
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उनकी पार्टी में कोई परिवारवाद नहीं है और राजीव गांधी के बाद गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बना है। उन्होंने कहा, "बीजेपी खुद परिवारवाद का समर्थन करती है और हम पर आरोप लगाती है।" दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया था।