कांग्रेस से निलंबित किए गए 2 विधायक मेघालय की सत्ताधारी एनपीपी में हुए शामिल
मेघालय में कांग्रेस से निलंबित किए गए दो विधायक अंपरीन लिंगदोह और मोहिंद्रो रैपसांग सोमवार को मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ने के साथ ही दोनों विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है, मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होना है।
read more at भाषा


