कानपुर के कमिश्नर ने शेयर की पोहा बनाने की तस्वीर, लोग बोले- गैस चूल्हा नहीं जल रहा है
कानपुर के कमिश्नर आईएएस राज शेखर ने रविवार को पोहा बनाते हुए खुद की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "मुझे शुभकामनाएं दीजिए...खाना पकाने में किस्मत आजमा रहा हूं।" यूज़र्स ने बताया कि गैस चूल्हा नहीं जल रहा है। शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने कमेंट किया, "सरकार को स्पष्ट संदेश...रसोई गैस इतनी महंगी है कि इसके बिना भी खाना बनाना संभव है।"
read more at जनसत्ता


