कानून के छात्रों के लिए और अधिक व्यावहारिक पाठ्यक्रम की आवश्यकता: सीजेआई रमणा
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने रविवार को हैदराबाद में कहा कि कानून के छात्रों के लिए अधिक व्यावहारिक पाठ्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता है जिससे वह ज़मीनी मुद्दों को समझ सकें। उन्होंने कहा, "कानून के छात्र स्वतंत्रता, न्याय, समानता...नैतिकता के संरक्षक होते हैं...ये संकीर्ण और पक्षपातपूर्ण विचारों को राष्ट्र के विचारों पर हावी नहीं होने दे सकते।"


