कानून-व्यवस्था की स्थिति के चलते उत्तर पश्चिमी दिल्ली में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
उत्तर पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी उषा रंगनानी ने इलाके में सांप्रदायिक परिदृश्य व मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए अपने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया, "जो अधिकारी/कर्मचारी पहले से ही छुट्टी पर हैं...वे...तत्काल ड्यूटी पर लौटें।" बकौल आदेश, इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।
read more at The Print


