कान्ये ने किम को किस करते हुए पुरानी फोटो शेयर की, उन्हें वापस लाने की जताई थी इच्छा
रैपर कान्ये वेस्ट ने अलग हो चुकीं पत्नी किम करदाशियां के साथ एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे दोनों किस करते दिख रहे हैं। इससे पहले कान्ये ने स्वीकार किया था कि वह किम को अपनी ज़िंदगी में वापस चाहते हैं। उन्होंने कहा था, "जब ईश्वर किमये (किम और कान्ये) को मिलाएंगे तो...लाखों परिवार... प्रभावित होंगे।"
read more at LatestLY


