काबुल में गेस्ट हाउस पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी आई.एस. ने ली, 5 चीनी नागरिक हुए थे घायल
आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) ने काबुल (अफगानिस्तान) में सोमवार को चीनी गेस्ट हाउस पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली है। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बताया है कि इस हमले में 5 चीनी नागरिक घायल हुए हैं। चीन ने हमले के बाद अपने नागरिकों व संगठनों से जल्द-से-जल्द अफगानिस्तान से निकलने को कहा है।
read more at ABP न्यूज़


