काबुल में संदिग्ध तालिबानी लड़ाकों ने गुरुद्वारे में की तोड़फोड़, लोगों को हिरासत में लिया
अफगान सिख माइनॉरिटी के सदस्यों के मुताबिक, काबुल स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को संदिग्ध तालिबानी लड़ाके घुस गए और कई सीसीटीवी कैमरों व तालों को नष्ट कर दिया। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह ने बताया, "लड़ाकों ने गुरुद्वारे में मौजूद सभी लोगों को कस्टडी में ले लिया।" तोड़फोड़ के बाद का गुरुद्वारे का वीडियो भी सामने आया है।
read more at Hindustan Times


