काम नहीं कर रही ईवीएम: मिज़ोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोट नहीं डाल पाए सीएम ज़ोरमथांगा
मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान करने पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा अपना वोट नहीं डाल पाए। मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा, "ईवीएम में खराबी के चलते मैंने कुछ समय इंतज़ार किया लेकिन ईवीएम नहीं चली।" उन्होंने कहा कि इसके चलते वह अब अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे व नाश्ते के बाद मतदान करेंगे।
read more at Times Now नवभारत


