Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कायदे में चलो: यूपी में अवैध वसूली का विरोध करने पर सिविल ड्रेस में आए एसपी से पार्किंग कर्मी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 25 February, 2024
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के एसपी अभिषेक वर्मा ने गढ़ मुक्तेश्वर में स्टिंग ऑपरेशन कर पार्किंग में चल रही अवैध वसूली का खुलासा किया है। सिविल ड्रेस में अपनी टीम के साथ पहुंचे एसपी ने जब पार्किंग कर्मियों से अधिक शुल्क लिए जाने का विरोध किया तो एक कर्मी ने कहा, "कायदे में चलो।" मामले में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है।