कार का इंतज़ाम न होने पर बाइक से 330 किमी दूर एमपी विधानसभा पहुंचे नए विधायक डोडियार
रतलाम (मध्य प्रदेश) की सैलाना सीट से नवनिर्वाचित विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया है कि वह 330 किलोमीटर सफर कर बाइक से भोपाल स्थित विधानसभा पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार की व्यवस्था न होने पर उन्हें बाइक से जाना पड़ा। खुद को 'बेहद गरीब तबके' से बताने वाले डोडियार 'भारत आदिवासी पार्टी' से जीतने वाले इकलौते व्यक्ति हैं।
read more at Times Now नवभारत


