Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कंझावला केस की पीड़िता के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की कोशिश की जाएगी: सिसोदिया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 4 January, 2023
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कंझावला में कार के नीचे घसीटी गई 20-वर्षीय लड़की के परिवार से बुधवार को मुलाकात की। मृतका के परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, "पीड़िता अपने परिवार में कमाने वाली अकेली थी। उसके परिवार को ₹10 लाख दिए जाएंगे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की कोशिश की जाएगी।"