कार ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की कार को मारी टक्कर
यूक्रेन की राजधानी कीव में एक कार ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की कार व एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने बयान जारी कर कहा, "एक डॉक्टर ने राष्ट्रपति की जांच की…उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।" बकौल बयान, ज़ेलेंस्की के साथ चल रहे चिकित्सकों ने कार के ड्राइवर को आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता दी।
read more at News18 हिंदी


