काश हम और भी ज़िंदगियां बचा पाते: तुर्किये में बचाव कार्य से वापस लौटे सैन्य अधिकारी
भूकंप प्रभावित तुर्किये में 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत बचावकार्य से वापस लौटे सेना के अधिकारी वी.एन. पराशर ने कहा है, "काश हम और ज़िंदगियां बचा पाते।" उन्होंने कहा, "वहां जो प्यार मिला वह आसानी से नहीं मिलता।" उन्होंने बताया, "वहां के लोग हिंदी या अंग्रेज़ी नहीं जानते। हमने जो देखा वह भारत के लिए मानवता और सम्मान की भाषा थी।"
read more at ABP न्यूज़


