किडमैन को मिलेगा एएफआई 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड', सम्मान पाने वालीं पहली ऑस्ट्रेलियन
अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) ने घोषणा की है कि इस बार हॉलीवुड अभिनेत्री 55-वर्षीय निकोल किडमैन को 49वें 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह पहली ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री होंगी। एएफआई के अनुसार, किडमैन को यह पुरस्कार 10 जून, 2023 को लॉस ऐंजिलिस में होने वाले गाला ट्रिब्यूट में प्रदान किया जाएगा।
read more at News18 हिंदी


