Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कितनी याचिकाएं दायर होंगी?: ईवीएम से जुड़ी याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट

short by श्वेता भारती / on Friday, 15 March, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली में अनियमितता से जुड़ी एक याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा है, "ईवीएम को लेकर कितनी याचिकाएं दायर की जाएंगी? हर व्यवस्था के अपने सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होंगे।" बकौल कोर्ट, धारणाओं के आधार पर फैसला नहीं लिया जा सकता है।
read more at News 24