किताब लिखी ताकि साबित कर सकूं कि स्टार किड्स बेवकूफ नहीं होते हैं: तुषार कपूर
तुषार कपूर ने 'किताब लिखने की प्रेरणा किससे मिली?' सवाल पर कहा है कि बेटे के जीवन में आने के बाद हर कोई उनसे पूछता था कि वह कैसे मैनेज करते हैं? इसलिए उन्होंने इसपर किताब लिखने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "साथ ही, लोगों को लगता है...स्टार किड्स बेवकूफ होते हैं...इस धारणा को मैं गलत साबित करना चाहता था।"


