किन खिलाड़ियों को बीसीसीआई अवॉर्ड्स में मिला बेस्ट इंटरनैशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड?
बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह 'नमन 2024' में 2019-20, 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड (बेस्ट इंटरनैशनल क्रिकेटर- पुरुष) दिया गया। मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21, जसप्रीत बुमराह को 2021-22 और शुभमन गिल को 2022-23 के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है, पुरस्कार समारोह मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित हुआ।
read more at BCCI


