किन खिलाड़ियों ने 2023 में भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए सबसे ज़्यादा रन?
शुभमन गिल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर रहे। उन्होंने 46.82 के औसत से सभी प्रारूपों में 2,154 रन बनाए। उनके बाद विराट कोहली हैं जिन्होंने 66.06 के औसत से 2,048 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा 48.64 के औसत से 1,800 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं जिनके बाद केएल राहुल (1,203 रन) हैं।
read more at ESPNcricinfo


