किन टीमों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जीते हैं सर्वाधिक मैच?
श्रीलंका ने गाले में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 1 पारी और 10 रन से जीत दर्ज की जो उसकी 100वीं टेस्ट जीत है। श्रीलंका कम-से-कम 100 टेस्ट मैच जीतने वाली 8वीं टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 405 टेस्ट जीते हैं और उसके बाद इंग्लैंड (388) और वेस्टइंडीज़ (182) हैं। भारत ने 172 टेस्ट मैच जीते हैं।
read more at ICC


