किन देशों में वैध है भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस?
अमेरिका, यूके और कनाडा समेत कई देशों में भारतीय अपने वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कार ड्राइव कर सकते हैं। मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग-कॉन्ग और स्वीडन भी उन देशों में शामिल हैं जहां भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस वैध है। जर्मनी में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस 6 महीनों और स्विट्ज़रलैंड व न्यूज़ीलैंड में 1 साल के लिए वैध है।


