किन भारतीय शहरों में अपराध की दर सबसे कम है?
एनसीआरबी के डेटा के अनुसार, 2022 में अपराध की सबसे कम दर (प्रति 1 लाख आबादी पर संज्ञेय अपराध के 86.5 मामले) कोलकाता में दर्ज हुई जिसके साथ ही कोलकाता लगातार तीसरी बार भारत में सबसे सुरक्षित शहर रहा। इस मामले में पुणे दूसरे (280.7 मामले/लाख), हैदराबाद तीसरे (299.2 मामले/लाख) और चेन्नई चौथे स्थान (450.1 मामले/लाख) पर रहा।


