Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन राज्यों के लोगों का मासिक खर्च है सबसे अधिक और किसका है सबसे कम?

short by रौनक राज / on Sunday, 9 June, 2024
पारिवारिक उपभोग व्यय सर्वेक्षण 2022-23 के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में केरल के लोगों का औसत मासिक प्रति व्यक्ति खर्च (एमपीसीई) सबसे अधिक ₹5,924 है। सर्वेक्षण के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में तेलंगाना का एमपीसीई सर्वाधिक ₹8,158 है जिसके बाद हरियाणा (₹7,911) और कर्नाटक (₹7,666) का स्थान है। वहीं, ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ का एमपीसीई सबसे कम है।
read more at MoSPI