किन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हैं कोविड-19 के 10,000 से अधिक सक्रिय मामले?
देश में गुरुवार को कोविड-19 के 90,928 केस मिलने के बाद सक्रिय मामले 2,85,401 हो गए हैं। देश में अब 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 91,204 केस हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल (33,042), केरल (23,607), दिल्ली (23,307), कर्नाटक (17,443), तमिलनाडु (16,577), गुजरात (10,994) और झारखंड (10,990) का स्थान है।
read more at स्वास्थ्य मंत्रालय


