Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन राज्यों व यूटी में बीजेपी या उसके सहयोगी दलों का नहीं खुला खाता?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 5 June, 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम और नागालैंड में बीजेपी या उसके सहयोगी दलों को एक भी सीट नहीं मिली। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, लद्दाख, पुदुचेरी और लक्षद्वीप में भी बीजेपी या एनडीए को कोई सीट नहीं मिली। तमिलनाडु और पंजाब दो अन्य राज्य रहे जहां बीजेपी या उसकी सहयोगी पार्टी का खाता नहीं खुला।