किन शहरों ने जीते 2021 के 1 लाख से कम आबादी वाले 'सबसे स्वच्छ शहरों' के पुरस्कार?
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 समारोह में 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र के विटा को पहला पुरस्कार प्रदान किया। इस श्रेणी में महाराष्ट्र के ही लोनावला व सासवड ने क्रमश: दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। वहीं, अहमदाबाद कैंट ने सबसे स्वच्छ कैंट क्षेत्र का पुरस्कार जीता।
read more at YouTube


