Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन सक्रिय क्रिकेटरों ने टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं सर्वाधिक शतक?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 4 February, 2024
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा और टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 30वां शतक है। सक्रिय क्रिकेटरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक (32) शतक जड़े हैं। उनके बाद विलियमसन (30), जो रूट (30), विराट कोहली (29) और चेतेश्वर पुजारा (19) हैं।