किन्नौर में बर्फबारी के बीच फंसने से मुंबई के 3 ट्रेकर्स की मौत, 10 को बचाया गया
किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) में बर्फबारी के बीच फंसने से मुंबई के 3 ट्रेकर्स की मौत हो गई है जबकि उस दल के 10 अन्य ट्रेकर्स बचा लिए गए हैं। मृतकों की पहचान दीपक नारायण (58) राजेंद्र पाठक (65) व अशोक मधुकर (64) के रूप में हुई है। बर्फबारी के कारण बचाव दल मृतकों के शव बरामद नहीं कर पाया है।
read more at Hindustan Times


