Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किम की बेटी दूसरी बार सार्वजनिक तौर पर दिखी, मिसाइल वैज्ञानिकों से मुलाकात के समय आई नज़र

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 27 November 2022
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन हाल ही में अपनी 10-वर्षीय बेटी के साथ मिसाइल वैज्ञानिकों से मिले। उनकी बेटी ह्वासोंग-17 बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण में शामिल वैज्ञानिकों और अधिकारियों संग ग्रुप फोटोज़ में दिखी और सरकारी मीडिया ने उसे किम की 'सबसे प्यारी' संतान बताया। बीते कुछ दिनों में किम की बेटी दूसरी बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आई है।