Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किराया नहीं बढ़ाए जाने तक ओला, उबर व रैपिडो की गाड़ियों में नहीं चलेगा एसी: तेलंगाना कैब यूनियन

short by मनीष झा / on Tuesday, 9 April, 2024
तेलंगाना गिग ऐंड प्लैटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (टीजीपीडब्ल्यूयू) ने ओला, उबर और रैपिडो से कैब किराया बढ़ाने की मांग करते हुए तेलंगाना में कंपनियों की गाड़ियों में एसी नहीं चलाने का एलान किया है। बकौल यूनियन, एसी के साथ कैब चलाने की लागत ₹16-₹18/किलोमीटर पड़ती है और कंपनी द्वारा कमीशन काटे जाने के बाद ड्राइवर केवल ₹10-₹12/किलोमीटर ही कमा पाते हैं।
read more at Moneycontrol