किर्गिस्तानी महिला का दिल्ली में हुआ ऑटो लिवर ट्रांसप्लांट, 'उत्तर भारत की पहली' ऐसी सर्जरी
दिल्ली में किर्गिस्तान की 35-वर्षीय महिला का 'ऑटो लिवर ट्रांसप्लांट' किया गया। अस्पताल के मुताबिक, उत्तर भारत में पहली बार ऐसी सर्जरी हुई है। इस ट्रांसप्लांट में लिवर को एक प्रिज़र्वेटिव में रखने के बाद उसके रोगग्रस्त हिस्से को हटा दिया जाता है। इसके बाद क्षतिग्रस्त नसों की जगह कृत्रिम नसें लगाकर लिवर को शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है।
read more at दि प्रिंट


