Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किसान आंदोलन के मद्देनज़र हरियाणा के 7 ज़िलों में 19 फरवरी तक बढ़ाया गया इंटरनेट बैन

short by खुशी / on Saturday, 17 February, 2024
हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन के मद्देनज़र 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क एसएमएस सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को शनिवार को 19 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया। इस प्रतिबंध से अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा ज़िले प्रभावित रहेंगे। गौरतलब है, इस दौरान वॉयस कॉल की सेवाएं चालू रहेंगी।
read more at ThePrint