किसान के बेटे ने रिवॉर्ड पॉइंट्स स्कैम के ज़रिए खरीदीं करोड़ों रुपए की सोने व चांदी की चीज़ें
बेंगलुरु पुलिस ने रिवॉर्ड पॉइंट्स स्कैम के ज़रिए करोड़ों रुपए की सोने व चांदी की चीज़ें खरीदने को लेकर आंध्र प्रदेश के शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, शख्स ने रिवॉर्ड 360 कंपनी की वेबसाइट हैक की थी और उसके पास से ₹4.16 करोड़ की चीज़ें बरामद हुई हैं। वह आईआईआईटी ग्रैजुएट व किसान का बेटा है।


