किसानों के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के 7 ज़िलों में 15 फरवरी तक बढ़ा इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनज़र हरियाणा के 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, बल्क (एक साथ कई) एसएमएस सेवाओं और सभी प्रकार की डोंगल सेवाओं पर लगे प्रतिबंध को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा ज़िले इससे प्रभावित रहेंगे। हालांकि, इस दौरान वॉयस कॉल सेवाएं चालू रहेंगी।
read more at News18 हिंदी


