किसी का बेटा होना गुनाह नहीं, जय शाह काबिलियत के दम पर बीसीसीआई में हैं: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'न्यूज़ 24' से हुई बातचीत में 'जय शाह परिवारवाद की वजह से बीसीसीआई के सेक्रेटरी हैं' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ने कहा, "वह अपनी काबिलियत से बीसीसीआई के सेक्रेटरी हैं और उन्होंने क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है।" अनुराग ने कहा कि किसी का बेटा होना गुनाह नहीं होता।
read more at X (formerly twitter)


