किसी को चाय-नाश्ता नहीं कराऊंगा, न ही बैनर लगवाऊंगा पर 5 लाख वोटों से जीतूंगा: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को 'आज तक' के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने काम किया है और लोग उसी के आधार पर उन्हें वोट देंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस बार साढ़े तीन लाख वोटों से जीता हूं, अगली बार 5 लाख वोटों से जीतूंगा...मैं न पोस्टर-बैनर लगवाऊंगा न ही किसी को चाय-नाश्ता कराऊंगा...हिंदू-मुसलमान सब मुझे वोट देंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


