Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किसी भी हालत में हमें प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही नहीं बरतनी चाहिए: देवेगौड़ा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 6 January 2022
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर कहा है, "प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर विवाद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" देवेगौड़ा ने आगे कहा, "देश के सबसे बड़े शासनात्मक कार्यालय की सुरक्षा की जब बात हो तो हमें किसी भी हालत में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। हमें अतीत से सीखना चाहिए।"