कीचड़ लगने पर होमगार्ड की महिलाकर्मी ने एमपी में शख्स से साफ करवाई पैंट, जड़ा थप्पड़
रीवा (मध्य प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें होमगार्ड की महिलाकर्मी सड़क पर शख्स से कपड़े से अपनी पैंट साफ करवाती व बाद में उसे थप्पड़ जड़ती नज़र आ रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स द्वारा बाइक हटाते समय उनकी पैंट पर कीचड़ लग गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अगर कोई शिकायत करेगा तो हम जांच करेंगे।"
read more at हिन्दुस्तान


