कुआं 'गायब' होने को लेकर कर्नाटक में पुलिस ने दर्ज किया केस, कहा- हम हैरान हुए थे
एक सरकारी अधिकारी ने दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) में एक कुआं 'गायब' होने को लेकर शुक्रवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। मामले में केस दर्ज हो गया है। एक सब-इंस्पेक्टर ने बताया, "हम भी हैरान हुए थे क्योंकि पहले कभी...ऐसा नहीं सुना था...दावा सही है...लेकिन जानकारी मिली है कि किसी ने कुएं को खास इरादे के साथ बंद किया।"
read more at Hindustan Times


