कुछ ऐक्टर बीएमडब्ल्यू को अपनी पहचान मानते हैं, रिक्शा से उतरने वाले कमतर नहीं होते: परेश
अभिनेता परेश रावल ने कहा है कि कुछ ऐक्टर्स बीएमडब्ल्यू को अपनी पहचान मानते हैं। उन्होंने कहा, "हमारे कलाकार थोड़े फैल जाते हैं। महंगी कार आपका स्टेटस सिंबल नहीं, आपका काम ही आपका स्टेटस सिंबल है। रिक्शा से उतरने वाले भी कमतर ऐक्टर नहीं होते।" बकौल परेश, खरीदने की क्षमता होने के बाद ही कलाकारों को लग्ज़री चीज़ें खरीदनी चाहिए।


