कुछ ऐक्टर्स 4-4 वैनिटी वैन मांगते हैं और डिमांड पूरी होने तक काम शुरू नहीं करते: फराह खान
फिल्ममेकर फराह खान ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम से बात करते हुए बताया है कि शूटिंग के दौरान कुछ ऐक्टर्स 4-4 वैनिटी वैन की डिमांड करते हैं। उन्होंने बताया, "वैन्स आने तक वे काम शुरू नहीं करते...इनमें एक वैन जिम, एक स्टाफ, एक खुद के लिए और...एक फूड ट्रक होता है।"


