Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुछ दिनों से साथ रहना लिव-इन रिलेशनशिप के दावे के लिए पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट

short by रौनक राज / on Thursday, 16 December 2021
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है, "केवल इसलिए कि दो वयस्क कुछ दिनों से साथ रह रहे हैं…उनका यह दावा पर्याप्त नहीं है कि...वे वास्तव में लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।" हाईकोर्ट ने हरियाणा के एक कपल की याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश दिया। कपल ने महिला के परिवार से सुरक्षा की मांग करते हुए अर्ज़ी लगाई थी।