Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुछ पुजारी केदारनाथ के गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने का क्यों कर रहे हैं विरोध?

short by shashank mishra / on Saturday, 17 September 2022
केदारनाथ में पुजारियों का एक वर्ग मंदिर के गर्भगृह में दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने का विरोध कर रहा है। संतोष त्रिवेदी नामक पुजारी ने कहा, "परत चढ़ाने के लिए बड़ी ड्रिलिंग मशीनें इस्तेमाल हो रही हैं जिससे दीवारों को नुकसान हो रहा है।" वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कहना है कि काम परंपराओं के अनुसार हो रहा है।