कुछ फिल्में ना चलें तो हर कोई नकारात्मक लिखने के लिए तैयार रहता है: हुमा कुरैशी
ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि यहां हर कोई बहुत आलोचनात्मक बन गया है। उन्होंने कहा, "कुछ फिल्में ना चलें तो हर कोई नकारात्मक लिखने के लिए तैयार रहता है...थोड़ा रुकना चाहिए...अच्छी फिल्में भी आएंगी।" बकौल हुमा, हमें पोस्ट-कोविड-19 की परिस्थितियों को समझना चाहिए और थोड़ा दयालु बनना चाहिए।


